कांकेर में चलती स्कूटी में लगी आग:धुंआ निकलने पर चालक को हुआ आभास, रेत और पानी डालकर पाया गया काबू

कांकेर जिले के गिरहोला मार्ग पर स्थित पुल के पास एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना रविवार सुबह की है। जहां चारभाटा निवासी स्कूटी चालक मोनिका नायक ने बताया कि वह गिरहोला से चारामा की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में स्कूटी से धुआं निकलने लगा। मोनिका ने तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया और पूरी चेकिंग की, तब तक स्कूटी के सामने वाले हिस्से में आग लग चुकी थी। आग पर काबू पाने के लिए पहले सड़क पर पड़े रेत का इस्तेमाल किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पास की नदी से पानी लाकर आग को बुझाया गया। समय रहते आग पर पाया काबू आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह स्कूटी को खाक होने से बचा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बलौदाबाजार में भी चलती स्कूटी में लगी थी आग रविवार सुबह रायपुर से बलौदाबाजार की ओर आ रही चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई थी। घटना के बाद एक्टिवा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। यह हादसा सकरी स्थित डीवीडी स्कूल के सामने हुआ, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *