दिव्यांग से भाजपा नेत्री बोली-अगले जन्म भी तू अंधी बनेगी:जबलपुर में धर्मांतरण के आरोपों पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- वह नहीं अंजू भार्गव ही बनेंगी अंधी

जबलपुर में एक भाजपा नेत्री का एक ब्लाइंड महिला से विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा नेत्री उस महिला से कहती नजर आ रही है कि तू इस जन्म में अंधी बनी है। अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है। यह कहती हुए भाजपा नेत्री उस महिला का हाथ पकड़कर झूमा झटकी करने लगती है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी बीच बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वह महिला तो नहीं भाजपा नेत्री अंजू जरूर अगले जन्म अंधी बनेंगी। तस्वीरों में देखिए मामला… धर्मांतरण के आरोपों के बाद हुआ था हंगामा
दरअसल, शनिवार (20 दिसंबर) को गोरखपुर स्थित एक चर्च मे अचानक ही बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर ब्लाइंड छात्र-छात्राओं को लाकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसके बाद यहां पर दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला महामंत्री अंजू भार्गव भी शामिल हुई थीं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव चर्च के अंदर घुस गई, जहां पर कि बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला भी बैठी हुई थी। उसी से विवाद हुआ था। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हवाबाग काॅलेज में ब्लाइंड बच्चों को लाया गया है, उनका ब्रेनवाॅश किया जा रहा है। ब्लाइंड बच्चों को बिना अनुमति के खाने-पीने की लालच देकर चर्च के एक कार्यक्रम में लाया गया। कांग्रेस ने कहा- युवती नहीं अंजू भार्गव बनेंगी अंधी
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि अगले जन्म में वो महिला भले ही अंधी ना हो पर अंजू भार्गव जरूर अंधी होगी, क्योंकि एक नेत्रहीन महिला का अपमान किया है। एक छोटी सी बच्ची के सामने एक शब्द और भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने बोला कि यहां पर लड़कियों को धंधा कराने के लिए लाई हो। सौरभ शर्मा ने अंजू भार्गव से पूछा है कि धंधे का तात्पर्य क्या है और कौन सा वहां पर धंधा हो रहा था। एक महिला होकर दिव्यांग महिला से जिस तरह से अंजू भार्गव बात कर रही थी, यह सोचने का विषय बन गया है। मौके पर एक पुलिसकर्मी भी था, जो कि अंजू भार्गव के सामने हाथ जोड़ रहा है, और पीड़िता को चुप रहने कहा जा रहा है। जिस सिपाही को निर्देश देने का अधिकार एसपी को होता है, उसे आखिर कैसे अंजू भार्गव दे रही थी। यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर के चर्च में ब्लाइंड बच्चों के धर्मांतरण का आरोप जबलपुर के गोरखपुर थाना इलाके में शनिवार को एक चर्च में ब्लाइंड छात्र-छात्राओं का धर्मांतरण की सूचना के बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *