क्रिकेटर मंगेश यादव के घर पहुंचे खेल मंत्री:पांढुर्णा के बोरगांव में लोगों ने की ओपन जिम की मांग; विश्वास सारंग बोले- स्वीकृत करता हूं

प्रदेश के सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग सोमवार को पांढुर्णा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जहां विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया, वहीं आईपीएल में चयनित युवा क्रिकेटर मंगेश यादव के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात भी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्र में ओपन जिम की मांग की। मंगेश यादव के परिजनों से मिले मंत्री मंत्री विश्वास सारंग पांढुर्णा के बोरगांव निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव के निवास पर पहुंचे। मंगेश यादव का हाल ही में आईपीएल की आरसीबी टीम में चयन हुआ है। मंत्री ने मंगेश के माता-पिता और बहनों से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मंगेश यादव जैसे खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने मंगेश यादव के माता-पिता से उनकी मेहनत, सहयोग और संघर्ष के अनुभवों पर चर्चा की। साथ ही युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने रखी ओपन जिम की मांग इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने क्षेत्र में ओपन जिम के निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने मंत्री का आभार जताया। मसाला पार्क और सेवा समिति का भी लिया जायजा अपने प्रवास के दौरान मंत्री सारंग ने पांढुर्णा स्थित सुरुचि मसाला पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधन को किसानों से सीधे कच्चा माल खरीदने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। इसके बाद वे बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्ययोजना की समीक्षा कर कर्मचारियों को पारदर्शी और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। सेवा समिति कार्यालय में कार्यों की समीक्षा इसके बाद मंत्री बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समिति की कार्ययोजना का अवलोकन किया और स्वयं बैठकर कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की। मंत्री ने कर्मचारियों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किसानों की सेवा करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *