जोगिंद्रनगर में जीप खाई में पलटी:5 लोगों की हालत गंभीर, आस-पास के युवकों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक जीप गहरी खाई में पलट गई। जोगिंद्रनगर से लगभग 14 किलोमीटर दूर भराड़ू के हार गांव में यह हादसा हुआ, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान भगवान दास (निवासी खैरा पालमपुर), शेर सिंह (निवासी मलन हराबाग), बदामी देवी (निवासी वार्ड नंबर 2 गरोडू), किरण (निवासी वार्ड नंबर 2 गरोडू) और प्रकाश चंद (निवासी वार्ड नंबर 6 जोगिंदरनगर) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर शकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जीप कहां जा रही थी और कैसे खाई में गिरी, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस हादसे के पीछे की वजहों की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *