सीकर में सर्दी के चलते स्कूलों में छुट्टी:शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश, स्टाफ को आना होगा

प्रदेश में बारिश थमने के बाद अब शीतलहर जारी है। सीकर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन में सूरज नहीं निकला। लोगों को पूरे दिन ठिठुरन का एहसास हुआ। इस बीच जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। शीतलहर के चलते कल इन बच्चों का स्कूल में अवकाश रहेगा। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शीतलहर के चलते सीकर जिले में कल समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। हालांकि इस दौरान स्टाफ स्कूलों में काम करेगा। यदि कोई कक्षा एक से आठ तक संचालित करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *