‘आज की तारीख में हम मनोज परमार जैसे लोगों को बीजेपी में लाकर पार्टी की प्रतिष्ठा कम करना नहीं चाहते। ये बेबुनियाद आरोप है।’ आष्टा के कारोबारी मनोज परमार और पत्नी नेहा के सुसाइड केस को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने ये बात कही है। कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जिस तरह से हाथरस की घटना, निर्भया की घटना के मामले में राहुल गांधी ने सहयोग की भावना रखी है। उस तरह आष्टा की घटना के मामले में भी वे ध्यान देंगे। राहुल गांधी संसद के बाद आज शाम तक इस मामले में कुछ फैसला कर सकते हैं। विजयवर्गीय बोले- हम अच्छे लोगों को आमंत्रित करते हैं दरअसल, कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि मनोज परमार पर भाजपा जॉइन करने का दबाव बनाया जा रहा था। कांग्रेस के आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा कि बेबुनियाद आरोप है। हम अच्छे लोगों को बीजेपी में आमंत्रित करते हैं। नटराजन ने कहा- जो कुछ सामने आया, वह दुखद है
पूर्व कांग्रेस सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भोपाल में कहा कि इस मामले में जो कुछ सामने आया है, वह दुखद है। पिछले समय में जिस तरह से स्वायत्तशासी संस्थाओं को टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है वह भी सामने आया है। जिसमें धमकी दी जाती है कि एक दल जॉइन कीजिए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री भी हो जाएंगे तो उनकी धाराएं कम नहीं होंगी। इस तरह की धमकी भरी बातों ने कई सवाल खड़े किए हैं। नटराजन ने कहा कि जिस तरह से एक राजनीतिक पार्टी के लीडर के प्रति प्रेम और विश्वास की वजह से टॉर्चर किया गया है। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली घटना है। सुसाइड नोट में जिस बात का जिक्र है, वह टॉर्चर करने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा था- यह सरकारी हत्या
घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आष्टा सिविल अस्पताल भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि ईडी से परेशान होकर मनोज ने पत्नी समेत आत्महत्या की। मनोज की मौत के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी जिम्मेदार हैं। यह एक सरकारी हत्या है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। घटना से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले कारोबारी का सुसाइड सीहोर जिले के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला है। 8 दिन पहले 5 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने परमार के इंदौर और सीहोर स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। पूरी खबर पढ़ें… ईडी की प्रताड़ना से आत्महत्या मामले में बोलीं नटराजन:एक लीडर के प्रति प्रेम और विश्वास की वजह से टॉर्चर किया; यह देश के इतिहास में पहली घटना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों की प्रताड़ना के चलते कांग्रेस नेता मनोज परमार और उनकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने बीजेपी पर हमला बोला है। पीसीसी में मीडिया से चर्चा में नटराजन ने कहा कि देश का विपक्ष के सिर्फ सत्ताधारी दल से नहीं लड़ना पड़ रहा है बल्कि संवैधानिक संस्थाओं से भी लड़ना पड़ रहा है। ये संस्थाएं सत्ताधारी दलों का टूल हो सकती है तो विपक्ष को इससे भी जूझना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… यह खबरें भी पढें… कारोबारी का सुसाइड नोट-ईडी अफसर ने कंधे पर जूते रखे:कहा था- इतनी धाराएं जोड़ेंगे कि राहुल भी नहीं बचा पाएगा, बच्चों को भाजपा जॉइन कराओ आष्टा कारोबारी सुसाइड केस- बेटे ने कहा, खून में कांग्रेस:राहुल गांधी हमारे साथ हैं; बेटी बोली- मौत से पहले ‘दो पल खुशी’ गाना गाया


