विजेताओं ने साझा किए अनुभव, प्रदर्शित किए पुरस्कार:मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की मॉडल्स फिर एक साथ आई नजर, जीवन को मिली नई दिशा

जयपुर में रविवार को वैशाली नगर स्थित बगीचा रेस्टोरेंट में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 6, 2025 की विजेताओं और रनरअप्स ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की। इस नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट के विजेताओं ने बताया कि यह प्रतियोगिता उनके जीवन को नई दिशा देने का एक बड़ा माध्यम बनी है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार जैसे कार, स्कूटी और गिफ्ट हैंपर्स को भी प्रदर्शित किया गया, जिसने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह जीत उनके आत्मविश्वास, मेहनत और अपनों के सहयोग का नतीजा है। विजेताओं की प्रेरक यात्रा मिस कैटेगरी की विजेता तन्नू सोलंकी और मिसेज कैटेगरी की विजेता हेमलता शर्मा ने कहा कि यह जीत हर उस लड़की को समर्पित है, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान मिले अनुभव ने उनके व्यक्तित्व को निखारा और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। पेजेंट के आयोजक पवन टांक ने बताया कि यह चार दिवसीय भव्य आयोजन दिल्ली हाइवे स्थित अनंता रिसॉर्ट एंड स्पा में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 30 शीर्ष फाइनलिस्ट फीमेल मॉडल्स ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में हुए ऑडिशन और टास्क के जरिए विजेताओं का चयन किया गया। पुरस्कार और विजेताओं की सूची इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें मिस इंडिया ग्लैम 2025 तन्नू सोलंकी को मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार और मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 पायल प्रजापत को जुपिटर स्कूटी प्रदान की गई। अन्य विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य उपहार भी दिए गए। आयोजन ने बढ़ाया आत्मविश्वास प्रतिभागियों ने बताया कि इस पेजेंट में हिस्सा लेने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का मौका भी मिला। पवन टांक ने कहा कि यह शो महिलाओं को उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच पर लाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *