उज्जैन में लॉन्च हुआ राहु-केतु का गाना:CM ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं; पुलकित सम्राट, वरुण और राजा कुमारी ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को फिल्म ‘राहु केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजा कुमारी का गाया एक गीत भी लॉन्च् हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि उज्जैन की धरा पर कई कार्यक्रम तो हमने देखें लेकिन यहां फिल्म डेस्टिनेशन बन रहा है यह अच्छी बात है। उम्मीद करेंगे कला, साहित्य सब क्षेत्रों में उज्जैन और प्रदेश प्रगति करे। स्टार कास्ट ने किए महाकाल के दर्शन
इससे पहले राहु-केतु फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता वरुण शर्मा ने बताया कि महाकाल की नगरी में आकर सांग को लाॅन्च करने का सौभाग्य मिला है। पूरी टीम ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए, अनुभव ऐसा रहा कि बता नहीं सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *