युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड:एक दिन पहले गुजरात से लौटा था घर, खाना खाने के बाद सोने गए थे परिवार के लोग

डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र के वलोता गांव में गुजरात से आए 22 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान महेंद्र रोत के रूप में हुई है। वरदा थाने के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि महेंद्र के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने चाचा काउडा रोत और बहन के घर रहता था। गुजरात में नौकरी करने वाला महेंद्र 9 जनवरी को अपनी बुआ के घर सुलई पगारा आया था। 11 जनवरी को वह चाचा के घर पहुंचा। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग आंगन में अलग-अलग सो गए। रविवार सुबह जब चाचा काउडा घर के पीछे गया, तो उसे महेंद्र का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। उसने अपने मफलर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। वरदा थाने के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *