धर्मशाला में छिपा तस्कर 211 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, रटलाई थाना पुलिस की कार्रवाई

झालावाड़ में जयपुर मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत रटलाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कुंडीखेड़ा बालाजी मंदिर के पास स्थित सार्वजनिक धर्मशाला से पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बागरी मोहल्ला रटलाई निवासी इकबाल (45) पुत्र रुस्तम पिंजारा को पकड़ा। आरोपी की जैकेट की जेब से 211 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बारिश के कारण आरोपी धर्मशाला में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले की जांच बकानी थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद कर रहे हैं। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल सतवीर सिंह, लाजपत, हंसराज और ड्राइवर नरेश कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *