प्रतापपुर| प्रखंड के बरुरा पंचायत के नारायणपुर क्रिकेट क्लब के मैदान में विगत एक माह से चल रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बरुरा एवं नारायणपुर टीमों के बीच खेला गया। जिसमें नारायणपुर टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । जिसमें नारायणपुर की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 106 रन बनाए। वहीं विपक्षी टीम ने 53 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई ।इस फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के समाजसेवी व युवा नेता राकेश कुमार सेठ थे। इस फाईनल मैंच को युवा नेता राकेश सेठ ने फिता काटकर मुकाबले का शुभारम्भ किया था।बताते चलें कि इस अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राहुल मिश्रा की निगरानी में सोनु भारती एवं सुभाष प्रजापति द्वारा कराया गया था। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेन्ट्री उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी द्वारा किया गया ।इस फाइनल मुकाबले में विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को राकेश कुमार सेठ द्वारा राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि समाजसेवी राकेश कुमार द्वारा खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु युवाओं को हर वर्ष प्रेरित किया जाता है। राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि ऐसी खेल हर वर्ष क्षेत्र में होते रहनी चाहिए । मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत लाभकारी सिद्ध होती है।मौके पर दिनेश प्रजापति ,आलोक प्रजापति सतीश राज यादव ,संतोष यादव ,मुकेश यादव ,सत्येंद्र साहू , अरविन्द चंद्रवंशी ,गोपेन्द्र साहू ,अमित प्रजापति ,विकाश प्रजापति ,पप्पू यादव ,नितीश कुमार साहू एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।


