रांची | झारखंड चैंबर के स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि जाड़े के मौसम में हजारों की संख्या में साइबेरियन डक झारखंड के विभिन्न जलाशयों में दिखते थे, लेकिन इस बार आगमन नहीं हुआ। उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा वन विभाग को इनके शिकार पर रोक लगानी चाहिए एवं डैमों के आसपास गस्ती बढ़ानी चाहिए। बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा व अन्य मौजूद थे।


