पेड़ से टकराने के बाद नहीं खुले कार के एयरबैग:कायथा में हुई थी दो लोगों की मौत, परिजन बोले- गाड़ी में टेक्निकल फॉल्ट था

शाजापुर के कायथा में 8 दिसंबर एक्सयूवी कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दो घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद परिजन ने कार कंपनी पर आरोप लगाया है। मृतक के परिजन और भाजपा जिला महामंत्री डॉ. रवि पांडे ने कहा कि कंपनी ने जो सेफ्टी फीचर्स गाड़ी खरीदते समय बताए थे, हादसे के दौरान काम नहीं किए। मसलन, एयरबैग नहीं खुले, इंजन भी खुलकर करीब 300 फीट दूर चला गया। ये हे मामला-
8 दिसम्बर को मक्सी से डॉ. रवि पांडे का बेटा मयंक पांडे, उनके साले का लड़का ग्राम टूकराना निवासी अटल शर्मा नागदा गए थे। लौटते समय मक्सी-उज्जैन रोड पर कायथा में उनकी कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गाड़ी मयंक चला रहा था। आगे की सीट पर दामाद नितीश भारद्वाज बैठा था। वहीं, पीछे की सीट पर बेटी वागीशा और भतीजा अटल बैठा था। हादसे में रवि पांडे के दामाद नितीश भरद्वाज और भतीजे अटल शर्मा की मौके पर मौत हो गई। बेटा मयंक और बेटी वागीशा गंभीर घायल हो गए। वहां पहुंचे लोगों ने सीट बेल्ट और दरवाजे कटर से काटकर बहार निकाला। बता दें कि14 दिसम्बर को मक्सी में भाजपा नेता डॉ. रवि पांडे के परिवार में शादी है। इसी शादी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के रहने वाले दामाद नितीश भारद्वाज मक्सी आ रहे थे। डॉ. पांडे ने कहा कि फरवरी 2024 में हमें गाड़ी खरीदनी थी। इस दौरान कार खरीद ली। सेल्समैन ने इसके कई सारे सेफ्टी फीचर्स बताए। इसके बाद यह गाड़ी खरीद ली। नही खुले पूरे एयर बैग- इंजन का दूर निकला
डॉ पांडे ने कहा कि हादसे के समय सभी यात्रियों ने सीट बेल्ट लगा रखे थे। टक्कर लगते ही एयरबैग खुल जाने चाहिए थे, लेकिन नहीं खुले। वहीं गाड़ी का इंजन भी घटनास्थल से 300 फीट दूर उछल गया, जो समझ से परे है। कम्पनी सेल्स जनरल मैनेजर आकाश अरोरा ने कहा कि में कायथा हुई दुर्घटना की जानकारी मिली है। बताया गया कि गाड़ी के एयरबैग नही खुले। इंजन भी अलग उछल गया, ऐसी जानकारी सामने आई है। मामले में कम्पनी की टेक्निकल टीम द्वारा जांच करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *