गाजियाबाद के मॉल में कपल ने की शादी, VIDEO:घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, मांग में सिंदूर भरा; भीड़ हूटिंग करती रही

गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक कपल ने शादी रचा ली। लड़के ने घुटनों पर बैठकर लड़की को सबके सामने प्रपोज किया। इसके बाद लड़की ने भी बिना झिझक लड़के के प्रपोजल को घुटनों पर बैठकर एक्सेप्ट कर लिया। उसी समय बिना मुहूर्त-पंडित के लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। उसे मंगलसूत्र भी पहनाया। ये देखकर मॉल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कपल के लिए जोर-जोर से हूटिंग की। मॉल में हुई इस शादी का वीडियो भी सामने आया है। 3 फुटेज देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… राजनगर स्थित गौर सेंट्रल मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें दिख रहा है कि मॉल में एक लड़का पहले घुटनों पर बैठता है। फिर सामने खड़ी लड़की को प्रपोज करता है। इसके बाद लड़की लड़के के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेती है। लड़की भी लड़के के पास जाकर घुटनों पर बैठ जाती है। उसके लिए लड़का सबके सामने सिंदूर की डिब्बी निकालता है। लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। फिर जेब से मंगलसूत्र निकालकर लड़की को पहना देता है। इस दौरान मॉल तालियों की गूंज और हूटिंग से गूंज उठता है। इसके बाद लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। कपल के संस्कारों पर सवाल उठा रहे लोग
सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे कम खर्चे वाली शादी बता रहा, तो कोई आज की पीढ़ी का बोल्ड सोच। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस या मॉल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये भी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है। ये दोनों लड़का-लड़की कौन हैं। —————————– ये खबर भी पढ़िए- पानी भरे गड्‌ढे में CRPF जवान का शव मिला:सस्पेंड चल रहे थे, घाटमपुर में लोग बोले- जल निकासी के इंतजाम नहीं, सड़क तालाब बनी कानपुर में जलभराव ने एक निलंबित सीआरपीएफ जवान की जान ले ली। शनिवार को मुकेश अपने घर के पास भरे पानी के गड्ढे में गिरे मिले। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग फिसलकर गिरने और डूबने से मौत की आशंका जता रहे तो कुछ लोग हार्टअटैक की बात कह रहे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *