संभल में रेपिस्ट को हाथ-पैर बांधकर पीटा, VIDEO:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे, खिड़की तोड़कर महिला के घर में घुसा था

संभल में घर में घुसकर एक महिला के साथ युवक ने रेप किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और लात-घूसे मारे। फिर उसे छोड़ दिया। अगले दिन महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना 19 दिसंबर की है। लेकिन, मारपीट का वीडियो रविवार को सामने आया। मामला थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… महिला ने अपनी शिकायत में बताया- 19 दिसंबर की रात 12 बजे पड़ोसी हरपाल सिंह का बेटा नितिन घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस आया। मैंने विरोध किया तो मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। मेरे साथ रेप किया। शोर सुनकर मेरे घरवाले और आसपास के लोग आ गए। उन लोगों ने नितिन को पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर जमीन पर गिरा दिया। फिर उसे लात-घूसों से पीटा। इसके बाद उसे छोड़ दिया। करीब 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… मारपीट का 49 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक जमीन पर गिरा दिख रहा है। उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे हैं। पैरों को भी बांधा गया है। युवक को लोगों ने घेर रखा है। इनमें महिलाएं भी दिख रही हैं। बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। इसी बीच एक युवक आता है और आरोपी के मुंह पर लात मारता है। आरोपी नीचे पड़ा कराह रहा। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया 20 दिसंबर की शाम को महिला ने थाने में शिकायत दी। इसके बाद नितिन के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिर थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। महिला और आरोपी में था अफेयर गांव वालों के अनुसार, आरोपी नितिन टेंट हाउस पर काम करता है। वहीं पीड़ित महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। 19 दिसंबर की रात शोर सुनकर पीड़िता का देवर मौके पर पहुंचा था। आपत्तिजनक स्थिति में आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई शुरू कर दी। महिला और आरोपी के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। महिला के 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 8 साल, बेटी 6 साल की और सबसे छोटा बेटा 3 साल का है। उसके दो देवर हैं। घटना के समय सभी लोग घर में सो रहे थे। छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी आरोपी नितिन के भाई कपिल ने बताया- भाई टेंट पर मजदूरी करने के अलावा हरियाणा के सोनीपत की पानी फैक्ट्री में बोतल बनाने का काम करता है। 5 दिन पहले गांव आया था। गांव वालों ने बताया-तुम्हारे भाई को कुछ लोग पीट रहे हैं। मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर बचाया। महिला के परिवार वालों ने 5-6 साल पहले भी छेड़छाड़ का मुकदमा लिखवाया था। भाई और पिता कोर्ट से स्टे पर बाहर हैं। वहीं थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया- पीड़ित महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। मारपीट के वीडियो की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 7 महीने पहले भी महिला के घरवालों ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था। शांतिभंग में उसका चालान किया गया था। ————————- ये खबर भी पढ़िए… ‘दिहलू तू हमके फंसाए, 100 नंबर बुला के’:हरदोई में थाने के सामने युवती ने REEL बनाई, स्कॉर्पियो पर स्टंट, रायफल के साथ टशनबाजी हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने REEL बनाती नजर आ रही है। वो चलती स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही है। जान जोखिम में डालने वाले इस स्टंट में युवती भोजपुरी गाने पर थिरकते दिख रही है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ”दिहलू तू हमके फंसाए, 100 नंबर बुला के”। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *