ग्वालियर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली:शादी कहीं और तय होने पर बाधा बन रही थी महिला; चार महीने पहले हुई थी दोस्ती

ग्वालियर में सोमवार शाम बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। घायल महिला की आरोपी से दोस्ती चार महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला के पति का छह महीने पहले ही निधन हो गया है। आरोपी ने अवैध कट्टे से मारी गोली जानकारी के अनुसार, गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी मोनू जोशी ने अवैध हथियार से गोली मारी। परिजन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मोनू जोशी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शादी कहीं और तय होने के कारण अक्सर होता था विवाद प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की शादी कहीं और तय होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर मोनू महिला के घर बात करने पहुंचा था, लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला के अनुसार, पहली गोली खाली चली गई थी, जबकि दूसरी गोली उसके कंधे में लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *