महिला का शव फंदे पर लटका मिला:बालाघाट में मायके पक्ष ने कहा- पति अक्सर मारपीट करता था, कई बार समझौता कराया

बालाघाट के वारासिवनी में सोमवार को एक 32 साल की महिला की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शिवधाम मोहल्ले में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का नाम शोभा टेकाम था। उनके पति लीलम टेकाम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि शोभा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पति के मुताबिक घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप वहीं दूसरी तरफ, शोभा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। शोभा के मामा बुधराम ने बताया कि शोभा का पति अक्सर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता था। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार लड़ाई हुई थी, लेकिन हर बार समझौता कराकर शोभा को ससुराल भेज दिया जाता था। मायके वालों का कहना है कि उसे ससुराल में काफी परेशान किया जाता था। 8 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया शोभा की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी और उनकी एक 8 साल की छोटी बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और घरवालों के बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह खुदकुशी है या इसके पीछे कोई और वजह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *