टीकमगढ़ में अंडर-14 नेशनल हॉकी चैंपियनशिप शुरू:31 राज्यों के खिलाड़ी शामिल, झारखंड ने दिल्ली को 10-0 से हराया

टीकमगढ़ के ढोंगा स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर सोमवार को 69वीं नेशनल स्कूल हॉकी टूर्नामेंट (14 साल से कम उम्र के बालक) का शानदार आगाज हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य मेहमानों के साथ मिलकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शाम 5 बजे पूजा-पाठ के बाद टूर्नामेंट शुरू हुआ। इस मौके पर देश के 31 अलग-अलग राज्यों से आए नन्हे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पुष्पा हाई स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर सबका मन मोह लिया। “सिर्फ अपने लिए नहीं, टीम को जिताने के लिए खेलें” खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि आप सबको खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, “आप अपने शहर और राज्य की पहचान बनकर आए हैं, इसलिए सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरी टीम को जिताने के लिए खेलें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।” इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। 27 दिसंबर तक चलेंगे मुकाबले यह नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 22 से 27 दिसंबर तक ढोंगा और गंजी खाना मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी समेत कई बड़े अफसर मौजूद रहे। पहले दिन के नतीजे: यूपी और झारखंड का रहा दबदबा टूर्नामेंट के पहले दिन ढोंगा मैदान पर 5 मैच खेले गए, जिनमें एकतरफा मुकाबले देखने को मिले: -उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 7-0 से रौंदा। -झारखंड ने दिल्ली को 10-0 से करारी शिकस्त दी। -ओडिशा ने पुडुचेरी को 8-0 से हराया। -पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 9-0 से मात दी। -हरियाणा ने तेलंगाना को 8-0 से हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *