शाजापुर में काशी विश्वनाथ हिंदू सम्मेलन समिति कार्यालय खुला:अध्यक्ष बोले- जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होता, तो फैसले मजबूत होते हैं

शाजापुर में सोमवार शाम करीब 7 बजे ‘काशी विश्वनाथ महादेव हिंदू सम्मेलन समिति’ ने आने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के लिए अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर मार्गदर्शन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र नायक ने इस मौके पर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उद्घाटन के दौरान लोकेंद्र नायक ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज का एकजुट होना बहुत जरूरी है। अगर समाज संगठित नहीं होता, तो उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नायक ने कहा, “अकेले इंसान को कोई भी आसानी से डरा या बहका सकता है, लेकिन जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होता है, तो फैसले मजबूत होते हैं और उनका असर भी बड़ा होता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और संस्कारों को बचाने के लिए जागरूक और संगठित रहें। 8 बस्तियों के लिए खुला ऑफिस, महाआरती के साथ शुरुआत हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए शहर की 8 बस्तियों के हिसाब से ऑफिस तैयार किए गए हैं। सोमवार शाम को नगर पालिका के पास ‘केशव बस्ती’ में ऑफिस की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए गए और पूरे नियम-विधान से महाआरती की गई। देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाए। आरती के बाद राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की गई। कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *