उमरिया में महिला से रेप कर गला दबाकर हत्या की:आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को साफ-सफाई कराने के बहाने घर ले गया था

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी राजकुमार गोड को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है। मृतक महिला की पहचान बंधवाबारा की रहने वाली 45 साल की अमशिया बैगा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी (SDOP) एस.सी. बोहित ने सोमवार को बताया कि यह वारदात 20 दिसंबर की है। आरोपी राजकुमार गोड महिला को झूठ बोलकर अपने घर ले गया था कि उसे वहां साफ-सफाई का काम करना है। जुर्म कबूला, अब जेल की तैयारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर ले जाकर महिला के साथ गलत काम किया और फिर उसकी हत्या कर दी। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर राजकुमार से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *