पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत:एक युवक जबलपुर रेफर; बटियागढ़ के पास ब्रेक फेल होने से हादसा

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात बटियागढ़ के पास गेवलारी पुलिया पर गिट्टी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, गिट्टी से भरा डंपर बक्सवाहा की तरफ से आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया और डंपर पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। पुल की ऊंचाई करीब 25 फीट है, यहां इतना अधिक घुमाव है कि एक बार वाहन अनियंत्रित होता है तो वह पुलिया से नीचे ही गिरता है। एक युवक जबलपुर रेफर, अंधेरे से रेस्क्यू में दिक्कत हादसे में घायल शहजाद नाम के युवक को पहले बटियागढ़ और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि एक और युवक अभी भी गिट्टी के ढेर के नीचे दबा हो सकता है। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को राहत और बचाव कार्य चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक मृतक की पहचान एक मृतक की पहचान नितेन्द्र सिंह उर्फ भल्ले यादव ठेकेदार के रूप में हुई है, जो हटा के निवासी है। इन्होंने दो दिन पहले छतरपुर जिले के बक्सवाहा में दिप्पू जैन का क्रेशर किराए पर लिया है। डंपर में क्रेशर से गिट्टी हटा ला रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और मौके पर मौजूद गिट्टी को हटाने का काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *