ग्रामीण हाट के माध्यम से माहेश्वरी समाज कौशल और उद्यमिता को देगा मंच, निखरेंगी प्रतिभाएं

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर माहेश्वरी समाज के लोगों की ओर से निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों को मंच देने के लिए ग्रामीण हाट का आयोजन 25 दिसंबर से होगा। यह चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर माहेश्वरी सभा शहर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में अयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 से 28 दिसंबर तक चार दिवसीय व्यापार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में होगा। बाबूलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है। रामकुमार मूंधड़ा, अध्यक्ष अनिल सोनी, जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समाज की महिलाओं को स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि इस मेले के में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियां एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। बाबूलाल मोहता, रघुवीर झंवर, पवन राठी, जितेन्द्र डागा तथा गौरव मूंदड़ा आदि ने आयोजन से जुड़ी जानकारियां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *