आंशिक तौर पर बादल छाएंगे मगर बारिश की संभावना नहीं

बीकानेर में अगले 10 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं। जिसके तत्काल आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दस दिनों में 25 और 26 दिसंबर को आंशिक या घने बादल छा सकते हैं। हवा भी चलेगी मगर शीतलहर या सर्दी बढ़ने का अनुमान नहीं है। सोमवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिन गर्मी का अहसास करा रहा था। धूप में तो सुबह के बाद ही बैठना मुश्किल हो गया था। शाम के समय जरूर हवा चलने के कारण लोगों ने कुछ ठंडक महसूस की। तेज धूप के कारण किसानों को भी सिंचाई की ज्यादा जरूरत पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *