8वीं बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी और 5वीं की 20 फरवरी से

बीकानेर | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 8वीं और 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल सोमवार को घोषित कर दिया है। 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तथा 5वीं की 20 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक पारी में दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। विदित रहे कि मूक बधिर विद्यार्थियों को निर्धारित समय में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में करीब 27 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 14 दिन चलेगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा क्या ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से शुरू कर दिए हैं। अब तक लगभग ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। यह पहली बार है जब आठवीं और पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा रही है। आमतौर पर आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड के साथ तथा पांचवी कक्षा की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाती रही है। ‌ 8वीं का टाइम टेबल तिथि विषय 19 फरवरी अंग्रेजी 21 फरवरी हिंदी 23 फरवरी विज्ञान 25 फरवरी सामाजिक विज्ञान 27 फरवरी गणित 4 मार्च तृतीय भाषा 5वीं का टाइम टेबल 20 फरवरी अंग्रेजी 24 फरवरी गणित 26 फरवरी हिंदी 28 फरवरी पर्यावरण अध्ययन 5 मार्च विशेष विषय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *