जानलेवा जिद…6 दिन भूखा रहा, मरा नहीं तो जहर खाया:खंडवा में युवक पुलिस थाने पहुंचा, कहा- लव मैरिज में धोखा मिला, नर्मदा में कूदने गया था

खंडवा में लव मैरिज में धोखा मिलने से आहत एक 22 वर्षीय युवक 6 दिन तक भूखा-प्यासा रहा। जब इससे भी जान नहीं गई तो वह नर्मदा में कूदने के इरादे से मोरटक्का पुल पहुंचा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। आखिरकार उसने सल्फास की गोलियां खाईं और अपनी पीड़ा बताने सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर युवक को खंडवा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। युवक दिन भर मोरटक्का पुल पर बैठा रहा
पुलिस के मुताबिक युवक फिलहाल इंदौर में रह रहा था और रविवार को आत्महत्या के इरादे से मोरटक्का पहुंचा था। उसने बताया कि वह दिनभर पुल पर बैठा रहा, लेकिन नर्मदा में कूदने की हिम्मत नहीं हुई। सल्फास की गोलियां पहले से उसके पास थीं, जिन्हें खाने के बाद वह खुद पुलिस चौकी पहुंचा। नवंबर में आर्य समाज मंदिर में की शादी
युवक ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका करीब 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने इसी साल सनावद के एक निजी कॉलेज में बीएससी में एडमिशन लिया था। जब वह 18 साल की हुई तो दोनों ने शादी का फैसला लिया। 12 नवंबर को दोनों महू स्थित आर्य समाज मंदिर गए और वहां लव मैरिज की। युवक ने शादी का सर्टिफिकेट भी पुलिस को सौंपा है। ससुर ने धोखे से बेटी को बुलवा लिया
शादी के बाद पत्नी युवक के साथ इंदौर में रहने लगी। दोनों करीब 8 दिन तक साथ रहे। इसी दौरान पत्नी के पिता ने फोन कर कहा कि परिवार शादी से सहमत है और कुछ दिनों के लिए बेटी को घर भेज दिया जाए। भरोसा कर युवक ने पत्नी को मायके भेज दिया, लेकिन बाद में परिजन उसे वापस भेजने से मुकर गए। पत्नी आना चाहती है, परिवार रोक रहा
युवक का कहना है कि पत्नी आना चाहती है, लेकिन परिवार उसे रोक रहा है। इससे मानसिक रूप से टूट चुके युवक ने खाना-पीना छोड़ दिया। उसने बताया कि उसे परिवार का कोई सपोर्ट नहीं मिला। पहले उसने भूख-प्यास से जान देने की कोशिश की, फिर नर्मदा में कूदने का मन बनाया। अंत में सल्फास खाकर उसने यह कदम उठाया। युवक खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती
मोरटक्का चौकी पुलिस के अनुसार युवक को पहले इलाज के लिए सनावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़ने पर रात 11 बजे उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेडिसिन वार्ड में भर्ती करने के बाद रात में ही उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत में अब सुधार है और वह परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजन बोले- बेटे की वजह से बदनामी हुई
इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि दोनों परिवार पड़ोसी हैं और पहले से अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन दोनों समाजों में रोटी-बेटी का रिश्ता नहीं होता। परिजन इस शादी के खिलाफ थे और नहीं चाहते कि इस मामले से दो समाजों के बीच विवाद हो। उनका कहना है कि लड़का-लड़की ने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया, लेकिन बेटे के कदम से परिवार की बदनामी हुई है। यह खबर भी पढ़ें एक गोत्र होने पर शादी से इनकार…टॉवर पर चढ़ी गर्लफ्रेंड देवास में प्रेमी से शादी करने की जिद में नाबालिग लड़की 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। मामला रविवार का सतवास तहसील के धासड़ गांव का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। लड़की को टॉवर पर चढ़ा देखकर गांव वाले घबरा गए। उन्होंने पुलिस की डायल 112 पर सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *