बांदरी के छात्रों ने किया दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्लांट का भ्रमण

सागर| शासकीय महाविद्यालय बांदरी के विद्यार्थियों ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत दैनिक भास्कर के चनाटोरिया स्थित प्रिंटिंग प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर छात्रों को समाचार पत्र के निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्लांट में प्रवेश से लेकर समाचार के प्रिंट होने और वितरण तक की तकनीकी प्रक्रिया को अधिकारियों ने विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक मशीनों, प्रिंटिंग तकनीक, पेज मेकिंग, रंग संयोजन और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। साथ ही पत्रकारिता के महत्व, समाचारों की विश्वसनीयता और समयबद्ध प्रकाशन पर भी जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्रों ने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सहजता से उत्तर दिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने दैनिक भास्कर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *