भास्कर न्यूज। चाईबासा झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के पांच विधायकों की टीम चाईबासा का दौरा किया है। सभागार में समिति के सभापति विधायक उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता एवं समिति सदस्य विधायक श्वेता सिंह, विधायक जिगा सुसारण होरो, विधायक संजीव सरदार व विधायक रोशन लाल चौधरी की मौजूदगी में डीसी चंदन कुमार व वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस क्रम में समिति द्वारा निर्देश दिया गया कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखते हुए सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समिति द्वारा सभी औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट की अनिवार्य स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन का निर्देश दिया गया।


