मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ की प्रतिरोध सभा

बोकारो | वामपंथी दलों की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ नया मोड़ बिरसा चौक पर सोमवार को प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। इस दौरान सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य राज कुमार गोरांई ने कहा कि वामपंथी दलों ने मनरेगा के बुनियादी चरित्र को बदलने के लिए केंद्र सरकार के कदम का विरोध किया। एसयूसीआई के मोहन चौधरी ने कहा कि मनरेगा एक सार्वभौमिक, मांग संचालित कानून है, जो काम करने के लिए सीमित अधिकार प्रदान करता है। मौके पर कुमार सत्येन्द्र, आरएस शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *