राष्ट्रीय गणित दिवस व रामानुजन जयंती मनी

बोकारो | सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2ए में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आरंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एमर्स इंस्टिट्यूट के निदेशक अभिषेक कुमार व दिवाकर कुमार शर्मा शामिल हुए। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि सभी के जीवन में गणित की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए इसका बहुत महत्व है। इस दौरान चित्र बनाना, रंगोली बनाना, सूत्र चार्ट बनाना, भाषण, कविता, प्रेरक प्रसंग आदि प्रस्तुत किया गया।वरिष्ठ आचार्य अशोक शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *