डीपीएस बोकारो के छात्रों ने उठाया पिकनिक का आनंद

बोकारो | सोमवार को डीपीएस बोकारो में वार्षिक पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को आनंदयुक्त एवं तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। बच्चे दोस्तों के साथ पकड़म-पकड़ाई व मिक्की माउस झूले का आनंद लिया। पिकनिक में मस्ती का तड़का तब और बढ़ गया जब संगीत की धुनों पर बच्चों के कदम थिरकने लगे। सीनियर विंग से लेकर प्राइमरी विंग तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग चरणों में इस उत्सव का आनंद लिया। औपचारिक शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने एक धरा, एक परिवार का संदेश लिखे गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया। कहा कि पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, सुकून और शारीरिक स्फूर्ति भी उतनी ही आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *