चंदनकियारी | चंदनकियारी थाना थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर पुरुलिया रोड सुभाष चौक के समीप रविवार की देर रात एक जेवर दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मां तारा ज्वेलर्स का ताला तोड़कर दुकान के काउंटर पर रखे आभूषणों की चोरी की। सूचना के बाद चंदनकियारी पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। वहीं पीड़ित दुकानदार मालिक गोपीनाथ दे ने बताया कि करीब 1.5 रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


