सिटी रिपोर्टर | बोकारो विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित महाजुटान की बैठक टू-टैंक गार्डन में आयोजित की गई। अध्यक्षता हसनुल्ला अंसारी ने और संचालन जानकी महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद ढुलू महतो के द्वारा इस्पात मंत्री के समक्ष विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विस्थापित के साथ 17 दिसंबर को बैठक हुई। इसमें विस्थापित के विभिन्न मांगों पर विचार किया गया। मांगों में शहीद प्रेम प्रसाद के स्टेच्यू निर्माण के लिए 20 डिसमिल जमीन आवंटित करने, 1500 अप्रेंटिस छात्रों को नियोजन दिया जाए, 19 गांवों को पंचायत में शामिल किया जाए, ठेका मजदूरों के शोषण पर अविलंब रोक लगाए, विस्थापितों के लिए 50 प्रतिशत प्लाट, दुकान व अन्य में हिस्सेदारी मिले व 4328 को अप्रेंटिस कराया जाए। विस्थापितों की मांगों पर 15 दिनों में पहल नहीं होती है तो नव वर्ष में प्लांट के सभी गेटों को अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा। बैठक में सहदेव साव, टीना सिंह, दुर्गाचरण महतो, चंद्रकांत महतो, सुनील महतो, सुरेंद्र महतो, जिलानी, अभिषेक कुमार, राजकुमार, रूबी कुमारी, संतोष दास, शंभु महतो, बबलू साहू, सचिन सोरेन, शंकर मरांडी, वसीम, गौतम प्रजापति आदि थे।


