‘महाकाल’ को न्योता देने आए योगी के मंत्री:लेटर हेड पर लिखा-बाबा कुंभ निर्विघ्न हो; पीले चावल देकर प्रयागराज किया आमंत्रित

प्रयागराज में सदी के सबसे बड़े कुम्भ के आयोजन से पहले बाबा महाकाल को कुम्भ में न्योता देने यूपी के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे। कुम्भ में भगवान की कृपा बनी रहे, इसके लिए अपने लेटर हेड पर भगवान महाकाल को आमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। बता दें यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से कुम्भ की शुरुआत होगी। इसके लिए दुनिया भर से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हैं। ऐसे में यूपी के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र सिंह और मंत्री दिनेश सिंह शनिवार को भगवान महाकाल को कुम्भ में आमंत्रित करने पहुंचे। ”यूपी से मंत्री दिनेश सिंह ने अपने लेटर हेड पर भगवान महाकाल के सामने ही लिखा कि ” भगवान महाकाल आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए हम यूपी सरकार की और उपस्थित हुए है।महाकुंभ निर्वघ्न हो, आपकी कृपा बनी रहे… ” इस दौरान दोनों मंत्रियों ने पहले नंदी हाल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर अपने लेटर हेड पर वहीं भगवान महाकाल के लिए आमंत्रण लिखा। इसके बाद दोनों मंत्री हरसिद्धि-मंगलनाथ और काल भैरव मंदिर में आमंत्रण देने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मंत्री स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दिव्य कुम्भ प्रयागराज में होने जा रहा है, हम लोग यहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से पूरे देश और मुख्यमंत्री और राज्यपाल को आमंत्रित करने आए हैं। बाबा महाकाल को भी आमंत्रित करने के लिए हम लोग उज्जैन नगरी में आए है। दिव्य कुम्भ में स्वयं महाकाल वहां विराजमान हो। देश दुनिया से जितने भक्त कुम्भ में आ रहे है, सुरक्षित रहे और घर वापसी उनकी सुरक्षित हो, भगवान महाकाल से प्रार्थना की हैं। लगभग सभी अखाड़ा को जमीन दी जा चुकी हैं। इस बार 4 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन अलॉट की है। उज्जैन के अखाड़े और साधु-संतो को आमंत्रित किया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *