नक्सली पत्र: भैरमगढ़ में फर्जी मुठभेड़, एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा भैरमगढ़ एरिया कमेटी का प्रभार संभालते ही नक्सली संगठन की ओर से एक तीखा प्रेस नोट जारी किया गया है। एरिया कमेटी सचिव सुमित्रा के नाम से जारी इस प्रेस नोट में 19 दिसंबर को भैरमगढ़ ब्लॉक के आदवाड़ा गांव में एसीएम स्तर के नक्सली माड़वी फगनू की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों ने पुलिस की पूरी कार्रवाई को मनगढ़ंत और झूठी कहानी बताया है। प्रेस नोट में कहा गया है कि माड़वी फगनू किसी निजी कार्य से आदवाड़ा गांव गया था और शाम होने के कारण एक घर में रुक गया। नक्सलियों का आरोप है कि देर रात करीब 3 बजे डीआरजी बल ने उसे निहत्थे हालत में घर से उठाया और पास के पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर कथित तौर पर क्रूर यातनाएं दीं, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ की झूठी कहानी गढ़कर हथियार बरामदगी का दावा किया गया। वेको मोती और वेचाम गांव के ओयाम सोनू पर पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। पुलिस ने रखा अपना पक्ष {भैरमगढ़ एरिया कमेटी में अब भी एसीएम स्तर के नक्सली सक्रिय {हाल के महीनों में कई नक्सलियों के मारे जाने व आत्मसमर्पण की पुष्टि {क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी {नक्सलियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण की अपील

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *