रोमांचक क्रिकेट : मकरोनिया व बेस्ट ऑफ सागर की हुई जीत

सागर | सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले मैचों में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्साह देखने को मिला। पहला मुकाबला पुलिस-11 और मकरोनिया की टीम के बीच खेला गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मकरोनिया की टीम ने संयमित बल्लेबाजी और सधी हुई रणनीति अपनाई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अहम योगदान से मकरोनिया ने पुलिस-11 को तीन विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरा मैच शिवाजी और बेस्ट ऑफ सागर के बीच हुआ। बेस्ट ऑफ सागर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तेज रन बनाकर शिवाजी पर दबाव बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *