सनराइज मेगा सिटी वॉलीबॉल श्रृंखला का रोमांचक फाइनल मैच के साथ समापन

सनराइज मेगा सिटी वॉलीबॉल क्लब द्वारा आयोजित पांच मैचों की श्रृंखला का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में फेज बी-2 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फेज ए-1 टीम को कड़े संघर्ष में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में फेज बी-2 टीम ने पहला सेट 25-19 से जीता, जबकि दूसरा सेट फेज ए-1 ने 25-19 से अपने नाम किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। निर्णायक पांचवें सेट में फेज बी-2 टीम ने 15-8 से जीत दर्ज कर श्रृंखला पर कब्जा जमाया। मैच में विजेता टीम के कप्तान विवेक द्विवेदी के साथ सैंडी, डॉ. प्रदीप सांवरिया ने बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं फेज ए-1 टीम की ओर से डॉ. आशीष पटेल, संजय राजपूत और अखिलेश मिश्रा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर सुरेश कुमार को उनके दशकों के समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डॉ. आशीष पटेल को मिला, बेस्ट अटैकर सैंडी, बेस्ट सेटर शुभम सिद्धू, बेस्ट ऑलराउंडर सुशील गौतम, बेस्ट डिफेंडर संधि प्रदीप, बेस्ट ग्रुप प्लेयर डॉ. प्रदीप सांवरिया, बेस्ट मैनेजमेंट अवार्ड दिनेश कुंभारे एवं बेस्ट ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड संजय सिंह राजपूत को दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *