मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की 2 लाख 64 हजार 72 महिला हितग्राहियों को 32 करोड़ 30 लाख रुपए का लाभ प्रदान किया। इस योजना के तहत पेंशन हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। सीएम के कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शाजापुर जिले में किया गया था। जिसका सीधा प्रसारण मंदसौर जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में किया गया। मंदसौर नगर पालिका सभाकक्ष में भी हितग्राहियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लाड़ली बहनों के लिए हुई गुल्ली-डंडा प्रतियोगिता इस दौरान पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन धारक लाड़ली बहनों को विशेष अनुदान राशि भी दी गई। मकर संक्रांति के अवसर पर लाड़ली बहनों के लिए एक विशेष गुल्ली-डंडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मंदसौर प्रभारी डीपीओ स्वाति तिवारी, पीसी चौहान सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हाेगा।


