पति के दोस्त ने महिला से की छेड़छाड़:बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी; आरोपी पर केस दर्ज

दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने छेड़छाड़ की। पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है, जबकि उसका पति गांव में खेती-किसानी करता है। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि, आरोपी धर्मेंद्र यादव उसके पति का दोस्त है और अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे, जब महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी और बच्चे सो रहे थे। धर्मेंद्र उनके घर आया। आरोपी पर केस दर्ज इस दौरान उसने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। जब महिला ने जोर से आवाज लगाई, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की जांच कर रविवार शाम को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *