बैतूल के गंज इलाके में तीन दुकानों से चोरी:चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का सामान गायब किया, CCTV में कैद हुई वारदात

बैतूल के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गंज में शनिवार रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात सुबह करीब 5 बजे हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग शटर तोड़ते और सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने भारतीय ट्रेडर्स, भारत कन्फेक्शनरी और हिरानी एंड संस की दुकानों को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना को सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चोरों दुकानों से लाखों की चोरी की है, इसमें नगद और सामन दोनों शामिल है। हालांकि, अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग इस घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि गंज इलाका शहर का सबसे व्यस्त बाजार होने के बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। व्यापारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही व्यापारी समुदाय ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और पेट्रोलिंग को मजबूत करने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *