लुधियाना| महावीर नगर में चाय सेवा परिवार द्वारा 10वें विशाल चाय लंगर की शुरुआत की गई। पिछले एक दशक से चली आ रही इस परंपरा के तहत इस वर्ष भी 22 दिसंबर से 31 जनवरी तक राहगीरों को गर्म चाय और सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में प्रेम सिंघानिया, रविन्द्र गुप्ता, हरप्रकाश मंगला, वेद प्रकाश जिंदल, अशोक गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुभाष बांसल, रमेश चावला, हर्ष गोयल, आशीष गुप्ता, तरुण गुप्ता और नवीन मल्होत्रा योगदान दे रहे हैं।


