नर्मदा जंयती के उपलक्ष्य में 2-4 फरवरी तक होगी कथा:बड़वानी में तैयारियों को लेकर बैठक, दीपदान और चुनरी अर्पण समारोह भी होगा

बड़वानी में मां नर्मदा की जंयती इस साल विशेष रूप से मनाया जाएगा। नर्मदा बैकवॉटर के तट पर 2 से 4 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में तीन दिवसीय नर्मदा पुराण कथा का विशेष आयोजन किया जाएगा। नर्मदा पुराण कथा का होगी पंडित राघवेंद्र महाराज (छोटी कसरावद) द्वारा दोपहर 1 से 4 बजे तक नर्मदा पुराण कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन मां नर्मदा की आरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। 4 फरवरी को जन्मोत्सव के मुख्य दिवस पर सुबह हवन की पूर्णाहुति होगी, जिसके बाद मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की जाएगी और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। शाम को विशेष महाआरती और दीपदान का आयोजन होगा। मां नर्मदा सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्मदा आरती समिति, रोहिणी सेवार्थ सामाजिक समिति, नर्मदा घाट निर्माण समिति सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठन सहयोग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें कैलाश केवट को अध्यक्ष और देवेंद्र सोलंकी को सचिव नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *