भास्कर न्यूज | राजिम ग्राम लोहारसी में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद सदस्य नीता सोहन साहू ने अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों से बच्चों को पोलियो की बूंदें अवश्य पिलाने का आह्वान किया। सरपंच एवं उपसरपंच निलेश कुमार टंडन ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा पंचायत सदस्यों के सहयोग से घर-घर पहुंचकर अभियान को सफल बनाया। गांव के प्रमुख व्यक्ति घनश्याम ध्रुव, हरीश यादव, राजू पारिकर एवं पुरानिक साहू सहित अनेक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अभियान के दौरान सैकड़ों बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक बूंदें प्रदान की गईं, जिससे ग्राम लोहारसी पोलियो मुक्त गांव की दिशा में अग्रसर हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सराहनीय योगदान दिया।


