जांजगीर| पेंड्री, जर्वे सहित अन्य गांव के गोठान में बनाए गए वर्मीकंपोस्ट टैंक खराब हो रहे हैं। इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई टैंक में खाद भरी हुई है, लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा। वर्मीकंपोस्ट टैंक का उद्देश्य खाद उत्पादन था, जो पूरा नहीं हो रहा। – हरीलाल साहू


