संभल में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा:महाकुंभ के बाद सीएम योगी कर सकते हैं अनावरण; अशोक वाटिका भी बनेगी

संभल में भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। महाकुंभ खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इसका अनावरण कर सकते हैं। कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के रामबाग (मिनी वृंदावन) में बन रही यह प्रतिमा करीब डेढ़ साल से बन रही है। अब इसका काम अंतिम चरण में है। दावा किया जा रहा है कि यूपी में कहीं भी इससे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा नहीं है। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामबाग धाम ट्रस्ट को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से संभल का इतिहास सतयुग काल से जोड़ा जाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान श्री कल्कि यहां अवतार लेंगे। संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप हैं, जबकि बड़ी संख्या में ऐतिहासिक धरोहरें हैं। जिला प्रशासन अब अब इन सभी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने पर काम कर रहा है। भगवान श्रीराम की 51 फिट ऊंची प्रतिमा का निर्माण
चंदौसी की धार्मिक संस्था श्री बाहर सैनी रामलीला एवं रामबाग धाम ट्रस्ट इस प्रतिमा का निर्माण करा रहा है। इस प्रतिमा के निर्माण की कुल लागत 40 लाख रुपए है। भगवान श्री राम की यह विराट प्रतिमा चंदौसी में मिली बावड़ी से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। मस्जिद से यह करीब 37 किमी दूर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट को भेजे गए पत्र में लिखा- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय अस्मिता की पहचान है। यह सनातन मानवीय मूल्य के धारक हैं। भगवान राम गृहस्थों के आदर्श और संतों के आराध्य हैं। जोगियों के आश्रय स्थल हैं वेद धर्मज्ञ धर्म के रक्षक हैं, भगवान श्रीराम का आचरण मानवीय मूल्यों की धरोहर है। सीएम योगी प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं
ट्रस्ट के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि महाकुंभ के समापन के बाद सीएम योगी भगवान श्रीराम की इस प्रतिमा का अनावरण कर सकते है। चंदौसी के रामबाग को मिनी वृंदावन बोला जाता है। यहां की अशोक वाटिका में श्रीराम की दिव्य प्रतिमा का निर्माण कार्य साल 2023 से चल रहा है। निर्माणाधीन प्रतिमा में भगवान श्रीराम आशीर्वाद की मुद्रा में
भगवान श्रीराम की प्रतिमा धनुर्धारी श्रीराम के स्वरूप में है। इसमें भगवान श्रीराम एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में बाण लिए नजर आ रहे हैं। निर्माणाधीन प्रतिमा में भगवान श्रीराम आशीर्वाद की मुद्रा में हैं। भगवान के एक हाथ में धनुष और दूसरा हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है। विशाल प्रतिमा के समीप अशोक वाटिका का भी निर्माण
खास बात यह है कि विशाल प्रतिमा में भगवान श्रीराम झुककर आशीर्वाद देने की मुद्रा में हैं। भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा के समीप अशोक वाटिका का भी निर्माण किया जा रहा है। इसमें माता सीता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ——————— ये खबर भी पढ़ेंः- कन्नौज रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन वेटिंग हॉल गिरने का VIDEO, बल्ली लगाते ही पूरा लिंटर ढहा कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर बन रहे दो मंजिला वेटिंग हॉल का शनिवार को लिंटर गिर गया। रातभर SDRF, NDRF और रेलवे की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे 25 मजदूरों को निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 13 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 को हायर सेंटर तिर्वा में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *