बालिकाओं को योग प्राणायाम करा बताया महत्व

भीलवाड़ा| दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय कन्या किशोर कौशल अभिवर्धन शिविर में जिले के विभिन्न स्थानों से आई हुईं 70 बालिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील मित्तल वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ सिद्धिविनायक हॉस्पिटल भीलवाड़ा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित मोहिते व डॉ. स्वाति मित्तल डब्ल्यूएचओ ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रांतीय समन्वयक डॉ. राधेश्याम श्रोत्रिय ने अध्यक्षता की। गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी श्याम सोमानी तथा व्यवस्थापक रामेश्वर सुखवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मीरा मेहता व रेखा आगाल ने योग प्राणायाम कराए। प्रतिभा पाटोदिया ने कन्या कौशल अभिवर्धन शिविर का परिचय दिया। जिला समन्वयक भीलवाड़ा सरोजना व्यास ने किशोरावस्था-आधुनिक व आध्यात्मिक जीवन शैली पर वार्ता प्रस्तुत की। डॉ राधेश्याम श्रोत्रिय ने शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक-समग्र स्वास्थ्य प्राप्ति पर वार्ता प्रस्तुत की। सफल दिशा धारा पर विभूति कौशिक ने अपनी वार्ता का प्रस्तुतीकरण किया। अंतिम सत्र में विभिन्न पारंपरिक खेलों द्वारा बालिकाओं का मनोरंजन किया। द्वितीय दिवस में पूनम स्वर्णकार ने बाल संस्कारशाला – एक अभिनव प्रयोग पर , निर्मला पुरोहित ने गायत्री मंत्र का महत्व व युग निर्माण योजना -एक परिचय पर तथा प्रिया आचार्य ने बाल संस्कारशाला संचालन पर अपनी वार्ताएं प्रस्तुत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *