बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

भीलवाड़ा | बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत आयोजित 100 दिवसीय अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मांडल, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में बाल विवाह को मुक्त करने के लिए विद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित की एवं बच्चों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। बच्चों के साथ खेल गतिविधि वाद विवाद गतिविधि, पोस्टर गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि के दौरान बच्चों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया। इस गतिविधि में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सुपरवाइजर राधेश्याम गुर्जर एवं केस वर्कर सुमन साहू एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर दीपक पांचाल ने जानकारी दी। गतिविधि में प्रधानाचार्य लोकेश आसोपा, संस्थान प्रधान भगवती स्वर्णकार मौजूद रहे। गतिविधि में लगभग 650 बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को बाल विवाह मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *