लुधियाना| बेंजमन रोड स्थित जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक सीएमसी चौक के परिसर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में श्री ठाकुर जी का नयनाभिराम दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नंदलाल जैन ने श्री ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डल के विख्यात गायक अश्वनी ग्रोवर, पं. दीपक शर्मा, संदीप लांबा और राघव उप्पल ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की अमृत वर्षा की। चलो मन श्री वृन्दावन की ओर जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। निताई गौर राधे श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। ।


