माता गुजरी, साहिबजादों की शहादत को समर्पित धार्मिक समागम कराया

अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आदेशानुसार त्रै शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित धार्मिक समागम करवाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह ने की। समागम के दौरान विद्यार्थियों के लिए सुंदर दस्तार, भाषण तथा कविता पाठ के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में साहिबजादों, माता गुजरी जी और शहीदों की शहादत से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली व भावनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह ने दस्तार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गुरु साहिब द्वारा बख्शी गई एक दात है, जिसकी संभाल करना प्रत्येक सिख का कर्तव्य है। पंजाबी विभाग के डॉ. गुरजंट सिंह ने कहा कि साहिबजादों की शहादत अडिग साहस और धर्म पर डटे रहने की प्रेरणा देती है। मंच संचालन हरप्रीत सिंह ने किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *