अमृतसर से चलने वाली 5 दैनिक 4 साप्ताहिक ट्रेनें लिस्ट में शामिल

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लुधियाना जंक्शन की बजाय ढंडारी कलां पर 13 ट्रेनों के ठहराव को जून 2026 तक जारी रखने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से अमृतसर, जालंधर के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अमृतसर से चलने वाली कुल 13 ट्रेनों का ठहराव ढंडारी कलां स्टेशन पर जारी रहेगा। इनमें रोजाना, साप्ताहिक, द्वि-साप्ताहिक और त्रै-साप्ताहिक चलने वाले ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 24 जून 2026 से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। 12054 अमृतसर– हरिद्वार जंक्शन 14618 अमृतसर– पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 15212 अमृतसर– दरभंगा एक्सप्रेस 12498 अमृतसर– नई दिल्ली 14680 अमृतसर– नई दिल्ली एक्सप्रेस 14674 अमृतसर– जयनगर एक्सप्रेस 14650 अमृतसर– जयनगर एक्सप्रेस 15532 अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस 12204 अमृतसर – सहरसा (गरीब रथ) 19326 अमृतसर – इंदौर एक्सप्रेस 22424 अमृतसर – गोरखपुर एक्सप्रेस 14616 अमृतसर – लालकुआं एक्सप्रेस 14604 अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस दैनिक वाली 5 ट्रेनों के लिए 30 जून 2026 तक व्यवस्था लागू रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *