इंदौर में नमाजियों से जमीन वापस लेने का प्रस्ताव लौटा:धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए 197 करोड़ मंजूर, बैतूल-धार में मेडिकल कॉलेज का कल भूमिपूजन

डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों की स्वीकृत के संबंध में कैबिनेट ने निर्णय लिया। इसके लिए 197 करोड़ की मंजूरी दी गई। इसमें कुलगुरु निवास, 12 मल्टी के क्वार्टर समेत अन्य निर्माण भी किए जाएंगे। इसी तरह बैतूल और धार में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन कल होगा।
बैठक में सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को साधने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बनने वाली सभी समितियों का गठन जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि है जिले में इसका गठन जल्द कराएं और जहां जरूरत हो वहां मनोनयन जल्द कराए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट में बताया कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो रेल बजट को भी मंजूरी मिल गई है। इंदौर में नमाजियों की जमीन वापसी का प्रस्ताव डिफर
मोहन कैबिनेट आज इंदौर नगर के मध्य स्थित जामा मस्जिद के नमाजियों के लिए जमीन आवंटित करने के मामले में लाए गए प्रस्ताव डिफर कर वापस लौटा दिया है। कैबिनेट के एजेंडे में शामिल होने के बाद भी इस पर चर्चा नहीं की गई है। इस एजेंडे में दिग्विजय सरकार में 27 सितंबर 2003 को लिए गए फैसले पर पुनर्विचार को लेकर प्रस्ताव था। इसी एजेंडे में दिग्विजय सरकार में इंदौर के नागरिकों के लिए चिकित्सालय, वाचनालय, उद्यान, कम्युनिटी हॉल, विद्यालय बनाने के लिए जमीन आवंटन के मामले में चर्चा होनी थी जो टल गई। इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
मंत्री सिंह ने बताया कि कैबिनेट में लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर बड़वाह धामनोद मार्ग का फोरलेन हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर उन्नयन और निर्माण कार्य करने को मंजूरी दी गई। 63 किमी लंबे मार्ग में 2500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महेश्वर को भी इसके माध्यम से कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। एमपीआरडीसी इसका काम कराएगा। 900 करोड़ रुपए की राशि इसके निर्माण के लिए दी जाएगी। टोल नाके एमपी सरकार द्वारा संचालित होंगे। इसके बाद यहां 30 किमी की गति सीमा 100 किमी की गति सीमा हो जाएगी। बजट की सीमा होती है लेकिन विकास कार्यों की सीमा नहीं होती है। बैतूल और धार में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन आज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *